कौशाम्बी,
हाइवे पर गोवंशो की लड़ाई के चलते बाइक सवार गोवंशो से टकराए,वीडियो वायरल,
योगी सरकार के सख्त आदेश के बावजूद कौशाम्बी जिले में गोवंशों के संरक्षण के प्रति प्रशासन जिम्मेदार नहीं दिख रहा है,जिसके चलते गोवंशो के चलते आए दिन राहगीर और बाइक सवारों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
ताजा मामला संदीपन घाट थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहा हाइवे पर गोवंश आपस में लड़ रहे थे और अचानक सड़क पर आ गए और बाइक सवार गोवंश से टकरा गए,बाइक सवार गोवंशो के चलते घायल हो गए।किसी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।








