कौशाम्बी,
सब्जियां लोडकर प्रयागराज मंडी जा रही गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी,बाल बाल बचा चालक,व्यापारी,
यूपी के कौशाम्बी जिले से प्रयागराज मुंडेरा मंडी सब्जियां लोडकर जा रही गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बनी खाई में पलट गई,हादसे में सब्जियों का नुकसान हो गया लेकिन गाड़ी चालक और व्यापारी बाल बाल बच गए।
घटना कड़ा धाम थाना क्षेत्र के दारानगर की है जहा से प्रयागराज मुंडेरा मंडी सब्जियां लोडकर लोडर गाड़ी जा रही थी,बारिश के चलते गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे बनी खाई में चली गई,जिसमे व्यापारी और चालक तो बाल बाल बच गए लेकिन हजारों रुपए की सब्जियां नष्ट हो गई।








