कौशाम्बी,
बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलट गया तेज रफ्तार बालू लदा हुआ डंफर ट्रक,चालक व खलासी घायल,
यूपी के कौशाम्बी जिले ने कोखराज थाना क्षेत्र के रोही बापपास पुल के पास शनिवार की दोपहर बाइक सवार को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार बालू लदा दमदार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।हादसे में डंफर ट्रक चालक व खलासी गम्भीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने आनन फानन में घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजवाया और पुलिस को सूचना दी।
कोखराज थाना क्षेत्र के रोही बापपास पुल के पास शनिवार की दोपहर औराईया ज़िला से एक डमफर ट्रक बालू लाद कर रोही हाइवे की तरफ जा रहा रहा था। अचानक से आये बाइक सवार को बचाने के चक्कर में डमफर ट्रक चालक ने पावर ब्रेक लगा दिया,जिसके चलते बालू लदा डम्फर ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।
हादसे में डम्फर ट्रक चालक गगन तिवारी(34) निवासी औराईया व खलासी गम्भीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने किसी तरह बालू में में फंसे चालक व खलासी को निकाल कर आनन फानन में घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजवाया। घटना की सूचना पर पहुंची भरवारी चौकी पुलिस ने क्रेन के माध्यम से बीच सड़क पलटे डम्पर व बालू को हटवाया और रास्ता खाली कराकर आवागमन शुरू करा दिया।








