कौशाम्बी,
अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली सहित सड़क किनारे बने गड्ढे में पलटा,दबकर युवक की हुई मौत,
यूपी के कौशाम्बी जिले में मकान निर्माण का सामान लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बने गड्ढे में पलट गई,ट्रैक्टर ट्राली में लदी हुई बल्ली और लोहे का फर्मा पूरे खेत में फेल गया,जिसमे दबकर ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।
घटना कोखराज थाना क्षेत्र के खोजवापूर गांव के पास की है जहा थाना क्षेत्र के अहिरारा कल्याणपुर निवासी रविन्द्र कुमार पटेल पुत्र आशा राम पटेल उम्र लगभग 26 वर्ष लगभग 4 बजे अपने चचेरे भाई के ट्रैक्टर से मलाक रेजमा से फंटी बल्ली लादकर ककोड़ा गिराने जा रहे थे,तभी अचानक खोजवापुर गांव के जूनियर स्कूल के पास बने पुल के पास ट्राली सहित ट्रैक्टर सड़क के किनारे बने गड्ढे में पलट गई,मलबे में दब जाने से चालक रवींद्र पटेल की मौत हो गई।
ग्रामीणों ने इसकी चौकी टेडीमोड शहजादपुर को सूचना दिया, घटना स्थल पर पुलिस ने पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम को भेजा वही परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।








