कौशाम्बी,
तेज रफ्तार कार ने ई रिक्शा में मारी टक्कर,हादसे में गर्भवती महिला और उसकी सास और चालक गंभीर घायल,
यूपी के कौशाम्बी जिले में नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार कार ने ई रिक्शा में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी,टक्कर लगने के बाद ई रिक्शा सड़क के किनारे बने गड्ढे में पलट गया,हादसे में गर्भवती महिला और उसकी सास गंभीर घायल हो गई,दोनो के पैरो में गंभीर चोट है,जिन्हे पहले नजदीक के अस्पताल भेजा गया जहा से दोनो को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
घटना एमकोखराज थाना क्षेत्र के चाकवन के पास पंचम ढाबा के सामने की है जहा कानपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने पीछे से ई रिक्शा जोरदार टक्कर मार दी,टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई रिक्शा को बैठे सास और गर्भवती बहू व ड्राइवर 50 फिट की दूरी पर नाले में जा गिरे।हादसे में ई रिक्शा में बैठे सास व गर्भवती बहू दोनों पैर टूट गए है वही चालक को भी गंभीर चोटे आई है, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस बुलाकर घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया l
घायल महिला की पहचान घायल जमलामऊ के केत्ती पत्नी राजकुमार व केत्ती की सास गीता स्व रमेश सरोज जो अपनी बहू के मायके कोखराज के मजरा गरीब का पुरवा गई थी, फिर उसके बाद अपनी सास के साथ अल्ट्रासाउंड करवाने मूरतगंज के लिए ई रिक्शा को रुकवा कर जैसे ही पंचम ढाबा के पास ई रिक्शा में बैठी तभी पीछे से चार पहिया ने टक्कर मार दी है l








