कौशाम्बी,
तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई,कार के उड़े परखच्चे,कार चालक की मौत,
यूपी के कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार कार पेड़ से जाकर टकरा गई,हादसे में कार चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।
घटना मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एदिलपुर गांव के पास की है जहा मंझनपुर के नया पुरवा निवासी सहदेव का 23 वर्षीय बेटा उमेश रविवार को कार से किसी काम से करारी गया था। परिवार वालों का कहना है कि शाम साढ़े 6 बजे वापस लौट रहा था। वह जैसे ही एदिलपुर गांव के पास पहुंचा था तभी अज्ञात कारण से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जाकर टकरा गई।
उधर से गुजर रहे राहगीर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देकर उमेश को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं जानकारी होने पर परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने परिवार वालों से पूछताछ के बाद कानूनी औपचारिकता पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।








