कौशाम्बी,
यमुना में नहाने गया युवक डूबा,परिजनों में मचा कोहराम,ग्रामीण और पुलिस खोजने में जुटे,
यूपी के कौशाम्बी जिले में यमुना में नहाने गया युवक अचानक गहरे पानी में जाने से डूब गया,युवक के यमुना में डूबने की सूचना पर परिजन और ग्रामीण यमुना किनारे के लिए दौड़ पड़े,ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीण युवक को खोजने में जुटे हुए है।
घटना सराय अकिल थाना क्षेत्र के यूसुफपुर गांव की है जहा का शान पुत्र इश्तियाक अहमद उम्र लगभग 18 साल रविवार का सुबह यमुना में नहाने के लिए गया हुआ था,अचानक वह नहाते समय गहरे पानी में जाने से डूब गया,शान के डूबने की सूचना पर ग्रामीण पहुंचे और खोजने में जुटे हुए हैं,लेकिन अभी तक युवक का कोई भी पता नहीं लगा।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को ग्रामीणों की सहायता से खोजने में जुटी हुई है।वही युवक के डूब जाने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।