शादी से वापस लौट रहे बारातियों की स्कॉर्पियो गाड़ी और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत,स्कॉर्पियो सवार 6 लोग घायल,कड़ी मशक्कत के बाद किया गया रेस्क्यू

कौशाम्बी: शादी से वापस लौट रहे बारातियों की स्कॉर्पियो गाड़ी और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत,स्कॉर्पियो सवार 6 लोग घायल,कड़ी मशक्कत के बाद किया गया रेस्क्यू,

यूपी के कौशाम्बी जिले में नेशनल हाइवे पर देर रात लगभग 3 बजे तेज रफ्तार ट्रक और स्कार्पियो की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई,हादसे में स्कार्पियो सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा।

घटना कोखराज थाना के ठीक सामने हाइवे पर बने कट की है जहा स्कार्पियो सवार लोग एक निमंत्रण से लौट रहे थे, कोखराज थाना के सामने से भरवारी की ओर मुड़ते ही प्रयागराज की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कार्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना की सूचना पर तत्काल कोखराज थाना पुलिस पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से सभी घायलों को स्कॉर्पियो गाड़ी से बाहर निकालकर उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा।वही पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया था।

हादसे में घायल हुए स्कार्पियो सवारों की पहचान मुन्ना (पुत्र दान सिंह, निवासी महमदपुर), राजू भारती (पुत्र जगरूप), दीपू (पुत्र बिहार), सूरज (पुत्र मानसिंह), मुकेश (पुत्र बनवारी लाल) और गोविंद (पुत्र लव कुश) के रूप में हुई है। ये सभी भरवारी नगर पालिका के चमंधा के निवासी बताए जा रहे हैं।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor