अनियंत्रित बाइक सवार डिवाइडर से टकराया,हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत

कौशाम्बी: अनियंत्रित बाइक सवार डिवाइडर से टकराया,हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत,

यूपी के कौशाम्बी जिले में एक तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया, टक्कर इतनी जबरदस्त थी, कि डिवाइडर से टकराने के बाद बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई, घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने डायल 112 पुलिस को दी, सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने घटना की जानकारी सराय अकिल थाना पुलिस को दी, घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचित किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना सराय अकिल थाना क्षेत्र के कोटिया गांव के पास की है जहा प्रयागराज जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के ग्राम शेरपुर पोस्ट जलालपुर घोसी निवासी अंशू पाल पुत्र मोहन पाल (45) अपनी बाइक से किसी काम से सराय अकिल आया था। घर वापस जाते समय बुधवार की रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर कोटिया गाँव के पास डिवाइडर से टकरा गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गयी।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक में मौजूद कागजात व मृतक के पास मिले मोबाइल के माध्यम से परिजनों को दी। घटना की जानकारी पर मृतक के परिजन भी मौके पर रोते बिलखते पहुंचे।सराय अकिल थाना पुलिस ने शव को लिखापढ़ी के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया है।‌

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor