यमुना नदी में डूबने से एक किशोर की मौत,दो को सुरक्षित बचाया गया

कौशाम्बी: यमुना नदी में डूबने से एक किशोर की मौत,दो को सुरक्षित बचाया गया,

यूपी के कौशाम्बी जिले में यमुना नदी में नहाने गए तीन दोस्त अचानक गहरे पानी में डूब गए। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय मल्लाहों ने नदी में कूदकर दो किशोरों की जान बचा ली, जबकि एक किशोर गहरे पानी में डूब गया। कड़ी मशक्कत के बाद मल्लाहों ने शव को नदी से बाहर निकाला।

घटना कौशाम्बी थाना क्षेत्र के महिला घाट की है, जहा चित्रकूट जनपद के रहने वाले तीन दोस्त शुभम, सचिन और अमन यमुना नदी में नहाने आए थे। इसी दौरान तीनों अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। किशोरों की चीख-पुकार सुनकर घाट पर मौजूद स्थानीय मल्लाह तुरंत नदी में कूद पड़े और कड़ी मशक्कत के बाद 16 वर्षीय अमन और 17 वर्षीय सचिन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन 15 वर्षीय शुभम गहरे पानी में डूब गया।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय मल्लाहों के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया, काफी तलाश के बाद शुभम का शव नदी से निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुटी हुई है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor