कौशाम्बी: नेशनल हाइवे पर दिखा रफ्तार का कहर,स्कॉर्पियो गाड़ी में कंटेनर ट्रक ने मारी टक्कर,स्कॉर्पियो चालक की मौत,पुलिस जांच में जुटी,
यूपी के कौशाम्बी जिले में देर रात नेशनल हाइवे पर रफ्तार का कहर देखने को मिला है जहां एक स्कॉर्पियो गाड़ी में एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने टक्कर मार दी,टक्कर लगने के बाद स्कॉर्पियो गाड़ी हाइवे पर पलट गई और स्कॉर्पियो चालक की दर्दनाक मौत हो गई, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी देते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी हुई है।
घटना कोखराज थाना क्षेत्र के कसिया के पास नेशनल हाइवे की है जहां देर रात सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा निवासी शिवांश त्रिपाठी पुत्र अजय कुमार स्कॉर्पियो गाड़ी से कही से आ रहे थे और अजुहा जा रहे थे,जैसे ही वह कसिया पश्चिम के पास पहुंचे एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी,टक्कर लगने के बाद स्कॉर्पियो गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और हाइवे पर ही पलट गई,घटना की सूचना पर पहुंची कोखराज थाना पुलिस ने देखा तो चालक बुरी तरह से गाड़ी में फंसा हुआ था,पुलिस ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला तो वह मृत हो चुका था
पुलिस ने मृतक की गाड़ी के कागजातों के सहारे से जानकारी की उसके परिजनों को सूचना देते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी हुई है।वही युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।








