कौशाम्बी: शॉर्ट शर्किट से गेहूं के खेत में लगी आग से दस बीघे गेहूं की फसल जली,सूचना के बावजूद नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू,
यूपी के कौशाम्बी जिले में बिजली विभाग की लापरवाही से जर्जर बिजली की तारों में हुए शॉर्ट शर्किट से गेहूं के खेत में भीषण आग लग गई,आग लगने से दस बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई,आग लगने की सूचना के बावजूद फायर ब्रिगेड की टीम नहीं पहुंची,जिसके बाद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया,लेकिन तब तक किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हो गया।
घटना कड़ाधाम कोतवाली के अफजलपुर सातों गांव की है जहा बिजली विभाग की लापरवाही से जर्जर बिजली की तारों में हुए शॉर्ट शर्किट से गेहूं के खेत में भीषण आग लग गई,आग लगने से दस बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई,आग लगने की सूचना पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम नहीं पहुंची,जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया,ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।








