कौशाम्बी: तेज रफ्तार का कहर,दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत,तीन घायल,
यूपी के कौशाम्बी जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है,जहा दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई,दूसरी बाइक पर सवार युवक और दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल भेजा और पुलिस को सूचना दी।
घटना करारी थाना क्षेत्र के समरो और पिंडरा गांव के बीच शनिवार की है, जहां तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में चरवा थाना क्षेत्र के बड़ी गौहानी निवासी 47 वर्षीय जीवनलाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार करारी कस्बे के नया गंज निवासी अशफाक अली और उनके दो मासूम बेटे आयात (11 वर्ष) व अरकम (9 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही करारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई है।








