कौशाम्बी,
कौशाम्बी जिले के 21 हिस्ट्रीशीटर वाले गांव में पुलिस ने चलाया सर्च अभियान,
यूपी के कौशाम्बी एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर जिले में युद्ध स्तर पर अपराधियों की धरपकड़ का अभियान चलाया जा रहा है,करारी थाना क्षेत्र के बैसकांठी गांव में हिस्ट्रीशीटरों एवं उनके घरों में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया है,पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों एवं उनके परिवारजनों को सख्त एवम कड़े दिशा निर्देश दिए है।
एएसपी समर बहादुर के नेतृत्व में पुलिस फोर्स के साथ गांव पैदल मार्च कर ग्रामीणों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया,निकाय चुनाव के मद्देनजर एसपी बृजेश श्रीवास्तव के निर्देश पर पुलिस ने सर्च अभियान चलाया है।








