उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के लोगो तथा टैगलाइन के लिए प्रतियोगिता का आयोजन

उत्तर प्रदेश,

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के लोगो तथा टैगलाइन के लिए प्रतियोगिता का आयोजन,

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी)

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के लोगो (प्रतीक चिन्ह) हेतु नवीन, सरल, आकर्षक एवं प्रभावी डिजाइन के लिए 01 लाख रूपए तथा प्रभावपूर्ण एवं याद रखने योग्य टैगलाइन के लिए 50 हजार रूपये का पुरस्कार दिया जायेगा। इसके लिए आगामी 20 मई, 2023 अपराह्न 04ः00 बजे तक प्रविष्टियां आमंत्रित की गयी हैं।

यह जानकारी उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए इसके लोगो तथा टैगलाइन को अपग्रेड करने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

जयवीर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता की शर्तों के हिसाब से लोगो/टैगलाइन के लिए कुछ विशेषताएं व शर्तें निर्धारित की गयी हैं, जिसके तहत लोगो/टैगलाइन नवीन, सरल, प्रभावपूर्ण एवं स्मरण रखने लायक होने के साथ ही उ0प्र0 पर्यटन की विलक्षणता का परिचायक हो।
विशेषताओं के अन्तर्गत डिजाइन के दो विकल्प प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। इसमें एक सिंगल कलर और दूसरा मल्टी कलर में होना चाहिए। डिजाइन की हार्ड और साफ्ट कॉपी आगामी 20 मई अपरान्ह 04ः00 बजे तक पर्यटन निदेशालय में पहुंच जानी चाहिए। इसके सम्बंध में अधिकतम जानकारी www.uptourism.gov.in की वेबसाइट पर भी प्राप्त की जा सकती है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor