उत्तर प्रदेश,
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अपील प्राधिकारी नियुक्त,
न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी)
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा दिए गए आदेशों के विरूद्ध की जाने वाली अपीलों की सुनवाई और उसको निपटाने के लिए राज्यपाल उत्त्र प्रदेश ने अपील प्राधिकारी का गठन किया और उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव को अपील प्राधिकारी नियुक्त किया।
राज्यपाल के संयुक्त सचिव रवि शंकर मिश्र द्वारा यह आदेश जारी किया गया है। अब उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा दिए गए आदेशों के विरूद्ध की जाने वाली अपीलों का निस्तारण समय से होने में तेजी आएगी।








