सीडीओ ने ग्राम पंचायत जजौली में अस्थायी रूप से निर्मित गो-आश्रय स्थल का किया निरीक्षण

कौशाम्बी,

सीडीओ ने ग्राम पंचायत जजौली में अस्थायी रूप से निर्मित गो-आश्रय स्थल का किया निरीक्षण,

यूपी के कौशाम्बी सीडीओ डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी ने ग्राम पंचायत जजौली में अस्थायी रूप से निर्मित गो-आश्रय स्थल का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अस्थायी गो-आश्रय स्थल में कुल 130 गोवंश संरक्षित तथा 85 कुन्तल भूसे की उपलब्धता पायी गयी। गो-आश्रय स्थल से जुडे़ भू-भाग, जो लगभग 14 बीघा ग्राम पंचायत की भूमि है, पर हरा चारा की बुआई भी करायी गयी है, जिससे पशुओं को पर्याप्त हरा चारा की उपलब्धता है। गो-आश्रय स्थल में 04 केयर टेकर व 01 चौकीदार नियुक्त है। पेयजल व्यवस्था के लिए समरसेबिल लगा हुआ है और पानी की चरही भी बनी हुई है। गो-आश्रय से अब तक 06 गोवंशों को सहभागिता योजना में सुपुर्द किया गया है।

सीडीओ ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को गो-आश्रय स्थल में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की शिकायत न आने पाये।
निरीक्षण के दौरान उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी मंझनपुर, सहायक विकास अधिकारी(पंचायत) कमलाकान्त मिश्र, ग्राम पंचायत अधिकारी दिनेश पाल एवं ग्राम प्रधान उपस्थित थे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor