कौशाम्बी,
मंडी समिति भरवारी का एसडीएम चायल ने किया निरीक्षण,परिसर में गंदगी देख सचिव पर भड़के,
यूपी के कौशाम्बी जिले की भरवारी मंडी समिति का अचानक देर शाम निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम चायल दीपेंद्र यादव ने मंडी परिसर में गंदगी देख सचिव सहित कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई,मंडी की स्थिति देखकर एसडीएम ने गंदगी,घास और जंगली पौधो को तत्काल हटाने का निर्देश दिया और दोबारा ऐसा दिखने पर कार्यवाई के लिए कहा।
एसडीएम चायल दीपेंद्र यादव ने मंडी में लक्ष्य,आमदनी के श्रोत और प्रवर्तन के दौरान आने वाले राजस्व के संबंध में भी सचिव से जानकारी ली।एसडीएम ने कई साल से मंडी शुल्क अदा न करने वाली फार्म को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया,अन्यथा से दशा में फार्म को सीज करने का भी सचिव आदेश दिया है।








