SDM मंझनपुर आकाश सिंह ने क्रॉप कटिंग कर किया धान की कटाई का शुभारंभ,किसान को किया सम्मानित

कौशाम्बी,

SDM मंझनपुर आकाश सिंह ने क्रॉप कटिंग कर किया धान की कटाई का शुभारंभ,किसान को किया सम्मानित,

यूपी के कौशाम्बी जिले के मंझनपुर SDM आकाश सिंह ने क्रॉप कटिंग कर खरीफ फसल की कटाई का शुभारंभ किया, शुक्रवार को SDM ने राम बहादुर, मूलचंद मौर्य के खेतों में दराती द्वारा धान की क्राफ्ट कटिंग की गई।SDM ने राजस्व अभिलेख खसरा,खतौनी,नक्शा आदि की जांच कर किसानों की धान की कटाई की।

SDM ने बताया कि क्रॉप कटिंग की प्रयोग के उत्पादन के आंकड़े तैयार किया जाता है, जिसे जनपद में हो रहे उत्पादन की सही जानकारी मिल जाती है। क्रॉप कटिंग के प्रयोग से प्राप्त उत्पादन के आंकड़े के आधार पर किसानों की फसल में होने वाली नुकसान की क्षतिपूर्ति और फसल बीमा की धनराशि निर्धारित की जाती है। जिसमें गांव के लोगों के साथ कानूनगो अतुल त्रिपाठी, अनुराग लेखपाल,फसल बीमा सुधीर सिंह,राहुल कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor