कौशाम्बी,
एसपी ने कोखराज,मंझनपुर थाना क्षेत्र में नाइट ड्यूटी और गस्त में लगे पुलिसकर्मियों को किया चेक,दिए निर्देश,
यूपी के कौशाम्बी जिले में बढ़ती हुई सर्दी एवं कोहरे के दृष्टिगत कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने देर रात थाना क्षेत्र मंझनपुर, थाना क्षेत्र कोखराज, विभिन्न पुलिस चौकियों, हाइवे चेकिंग पर लगीं गश्त एवं पिकेट ड्यूटी सहित डायल 112 की गाडियों का निरीक्षण किया गया।
एसपी ने ड्यूटी पर तैनात संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के साथ निरीक्षण के दौरान एएसपी समर बहादुर सिंह भी मौजूद रहे।








