डीएम ने धान क्रय केन्द्र,मण्डी समिति ओसा का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

कौशाम्बी,

डीएम ने धान क्रय केन्द्र,मण्डी समिति ओसा का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश,

यूपी के कौशाम्बी डीएम सुजीत कुमार ने धान क्रय केन्द्र,नवीन मण्डी समिति ओसा का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दियें।
डीएम ने ओसा मण्डी में बनाये गये सभी 08 धान क्रय केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान रजिस्टर की जॉच कर अब तक की गई धान खरीद एवं किसानों को भुगतान आदि जानकारी प्राप्त करते हुए जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुधान्शु शेखर चौबे को धान खरीद एवं धान उठान में और प्रगति लाने तथा किसानों को समय से भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दियें।

उन्होंने केन्द्र प्रभारियों से कहा कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार धान क्रय किया जाय तथा यह सुनिश्चित किया जाय कि किसानों को किसी प्रकार की समस्या न होने पाये। इसके साथ ही उन्होंने धान की बिक्री कर चुकें किसानों से दूरभाष पर वार्ता कर आवश्यक जानकारी भी प्राप्त किया। उन्हांने धान की बिक्री करने आये किसानां से पूॅछा कि धान की बिक्री करने में किसी प्रकार की समस्या तो नहीं आ रही है, जिस पर किसानों ने बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है।

इस अवसर पर तहसीलदार मंझनपुर भूपाल सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor