कौशाम्बी,
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में निरीक्षण में 4 बूथ पर गायब मिले BLO,SDM ने BSA को दिए वेतन काटने के निर्देश,
यूपी के कौशाम्बी जिले में लोकसभा चुनाव के पूर्व शासन के निर्देश पर मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है,रविवार को सिराथू तहसील क्षेत्र के मतदान बूथों का SDM सिराथू प्रबुद्ध सिंह ने औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान SDM को चार बूथों के BLO गायब मिले, इसके अलावा कई बूथों के BLO तीन बजे ही बूथ बंद कर चले गए।निरीक्षण में लापरवाही पर नाराजगी जाहिर करते हुए SDM ने BSA को सभी गायब मिले BLO के वेतन काटने का निर्देश दिये है।
रविवार को बूथों पर विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला निर्वाचन अधिकारी सुजीत कुमार के निर्देशानुसार किया गया, इसका निरीक्षण करने के लिए SDM सिराथू प्रबुद्ध सिंह क्षेत्र में निकले। उन्होंने शहजादपुर, तरसौरा, रामपुर बढ़नावां, नगियामई जहांगीराबाद, सिपाह, गांधी मेमोरियल इंटर कालेज दारानगर के बूथों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने पाया कि बूथ संख्या 68, 62, 63, 64 के BLO गायब हैं। इसके अलावा बूथ संख्या 118, 119, 120 व 121 के बीएलओ तीन बजे ही बूथ बंद कर चले गए। मामले को गम्भीरता से लेते हुए SDM ने सम्बंधित BLO का वेतन काटने का निर्देश BSA को दिया है।