कौशाम्बी,
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में चयनित लाभार्थियों का नही लगता कोई भी शुल्क,कोई मांगे तो करे शिकायत,
यूपी के कौशाम्बी जिला परियोजना अधिकारी डूडा ने जनपद के समस्त नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के अन्तर्गत चयनित समस्त लाभार्थियों को सूचित किया है कि इस योजना में किसी भी प्रकार की कोई धनराशि देय नहीं हैं। यह पूर्णयता नि:शुल्क है।
उन्होंने कहा कि यदि किसी भी कर्मचारी व बिचौलियों द्वारा इस योजना में किसी भी प्रकार का प्रलोभन या धनराशि की मांग की जाती है,तो सम्बन्धित लाभार्थी उसकी शिकायत विकास भवन,मंझनपुर में स्थित कार्यालय जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) में दर्ज करा सकतें हैं।
—————————
जिला सूचना कार्यालय कौशाम्बी द्वारा प्रसारित
—————————








