कौशाम्बी,
RAF और पुलिस ने सैनी कोतवाली क्षेत्र के कई गांव में किया पैदल मार्च,जनता को दिया सुरक्षा का भरोसा,
यूपी के कौशाम्बी एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन मेंं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा जनमानस में सुरक्षा की भावना जागृत करने के दृष्टिगत सीओ सिराथू द्वारा रैपिड एक्शन फोर्स व थाना सैनी पुलिस बल के साथ थाना सैनी क्षेत्र अन्तर्गत अजुहा एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया एवं लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।
इस दौरान सहायक कमांडेंट RAF, थाना प्रभारी सैनी एवं RAF व सिविल पुलिस के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।इस दौरान सीओ सिराथू द्वारा सहायक कमांडेंट RAF एवं उनकी टीम का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।








