कौशाम्बी,
ASP ने जांची न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था,पुलिस की ड्यूटी और CCTV कैमरे किए चेक,
यूपी के कौशाम्बी ASP अशोक कुमार वर्मा ने सोमवार को न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था जांची,पुलिस की ड्यूटी और CCTV कैमरे चेक कर संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए।
सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत ASP अशोक कुमार वर्मा ने सीओ मंझनपुर अभिषेक सिंह के साथ जिला न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया एवं सीसीटीवी कैमरे आदि चेक किये , सुरक्षा बलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।








