कौशाम्बी,
होली एवम लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस की अवैध शराब पर कार्यवाई,1841 लीटर अवैध शराब बरामद,46 अरेस्ट,
यूपी के कौशाम्बी जिले में होली एवं लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रयागराज जोन एडीजी एवम आईजी के आदेश पर अवैध शराब माफियाओं पर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्यवाई की है,पुलिस ने जिले के कई थाना क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर 1841 लीटर अवैध शराब बरामद किया है।पुलिस ने 116 कुंतल लहन भी नष्ट कराया है,वही छापेमारी की कार्रवाई में 46 आरोपियों को भी अरेस्ट किया है।
छापेमारी अभियान में एसपी, एएसपी एवं सर्किल के सभी सीओ शामिल रहे,पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।








