IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को अधिक प्रभावी ढंग से निस्तारण के सम्बन्ध में अधिकारियों/कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण

कौशाम्बी,

IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को अधिक प्रभावी ढंग से निस्तारण के सम्बन्ध में अधिकारियों/कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण,

यूपी के कौशाम्बी एडीएम (न्यायिक) प्रबुद्ध सिंह की अध्यक्षता में उदयन सभागार में आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से आमजन-मानस की प्राप्त शिकायतों को अधिक प्रभावी ढंग से निस्तारण कराने तथा संतुष्टिपरक् बनाये जाने के सम्बन्ध में विकास भवन सहित अन्य विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

ई-डीएम कीर्त कुमार द्वारा मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप शिकायतों के निस्तारण को अधिक प्रभावी और संतुष्टिपरक् बनाये जाने के लिए विभिन्न बिन्दुओ पर जानकारी/प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एवं फीडबैक प्रणाली की जानकारी दी।इसके साथ ही वर्तमान में सीएम हेल्पलाइन एवं ऑनलाइन प्राप्त हो रहीं अधिक संख्या में शिकायतों को अधिकारियों द्वारा रैण्डम आधार पर फीडबैक लिए जाने एवं संतुष्टि से सम्बन्धित आवश्यक साक्ष्य लगाये जाने, आईजीआरएस रैकिंग के सम्बन्ध में भी प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में जिला विकास अधिकारी विजय कुमार एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सुनील शुक्ला सहित विकास भवन व अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor