कौशाम्बी,
नगर पालिका भरवारी के मूरतगंज में चला स्वच्छता एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान,वसूला गया जुर्माना,
यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद भरवारी सीमान्तर्गत मूरतगंज बाजार में पॉलीथीन एवं लोगो द्वारा अस्थाई सड़क की पटरियो पर किये गये अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया गया।इस दौरान कई दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया।
नगर पालिका ईओ राम सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता मिशन के तहत अतिक्रमण हटाओ एवं पालीथीन के विरुद्ध अभियान चलाया गया,जिसमे कई अतिक्रमणकर्ताओं से 6500.00 रूपये का जुर्माना भी वसूल किया गया एवं नाली के पटरियों के ऊपर पांच लोगो द्वारा सीढी बना लिया है जिनको हटाने हेतु नोटिस तामील करा दिया गया है।
इस मौके पर चौकी इंचार्ज मूरतगंज, कृष्णराज यादव जिला कार्यक्रम प्रबन्धक, बबलू गौतम लेखा लिपिक, अखिलेश, विनोद कुमार आदि नगर पालिका स्टॉफ मौजूद रहे।








