नोडल अधिकारी ने दानपुर पत्थरकला पहुॅचकर पेयजल परियोजना का निरीक्षण कर लिया जायजा,05 हैण्डपम्प खराब पाये जाने पर भड़के,CVO पर कार्रवाई के दिए निर्देश 

कौशाम्बी,

नोडल अधिकारी ने दानपुर पत्थरकला पहुॅचकर पेयजल परियोजना का निरीक्षण कर लिया जायजा,05 हैण्डपम्प खराब पाये जाने पर भड़के,CVO पर कार्रवाई के दिए निर्देश,

यूपी के कौशाम्बी जिले में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं-जल जीवन मिशन अन्तर्गत हर-घर नल से जल, गौ-आश्रय स्थलो एवं 50 करोड़ से अधिक लागत वाली परियोजनाओं के निरीक्षण के सम्बन्ध में उ0प्र0 शासन लखनऊ द्वारा जनपद के लिए नामित नोडल अधिकारी/सदस्य राजस्व उ0प्र0 रामकेवल द्वारा शुक्रवार को विकास खण्ड सरसवां के दानपुर पत्थरकला पहुॅचकर पेयजल परियोजना का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने ग्रामीणों से हर-घर नल से जल के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की, जिस पर ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि हर घर में नल से पानी पहुॅच रहा है। निरीक्षण के दौरान दानपुर ग्राम पंचायत में 05 हैण्डपम्प खराब पाय गये, जिस पर नोडल अधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए हैण्डपम्पो को तत्काल ठीक कराये जाने के निर्देश ग्राम प्रधान को दियें।

तत्पश्चात नोडल अधिकारी ने दानपुर पत्थरकला में अस्थायी गौ-आश्रय स्थल का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौ-आश्रय स्थल में संरक्षित गायों के लिए हरा चारा के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की, जिस पर नोडल अधिकारी को बताया गया कि 0.7 हेक्टेयर चारा बोया गया है, जिसकी सूचना गलत प्राप्त होने पर नोडल अधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दियें।

नोडल अधिकारी/सदस्य राजस्व उ0प्र0 रामकेवल द्वारा रामवन-गमन मार्ग का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने रामवन-गमन मार्ग में हो रहें निर्माण कार्य की गुणवत्ता को देखा। उन्होंने कार्य को ससमय पूर्ण कराये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दियें।

इस अवसर पर सीडीओ अजीत कुमार श्रीवास्वत, जिला अर्थ संख्याधिकारी अजीत प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम एवं अधिशासी अभियंता पी0डब्ल्यू0डी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor