जुमा की नमाज के मद्देनजर एएसपी ने क्षेत्र भ्रमण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा,सकुशल सम्पन्न कराई गई नमाज

कौशाम्बी,

जुमा की नमाज के मद्देनजर एएसपी ने क्षेत्र भ्रमण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा,सकुशल सम्पन्न कराई गई नमाज,

यूपी के कौशाम्बी जिले में जुमा की नमाज के मद्देनजर एएसपी राजेश कुमार सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और जुमा की नमाज सकुशल सम्पन्न कराई गई।

जुमा की नमाज के अवसर पर जनपद की विभिन्न मस्जिदों में नमाज को सकुशल संपन्न कराये जाने के मद्देनजर एएसपी राजेश कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ थाना मंझनपुर के संवेदनशील स्थानों/ मस्जिदों पर भ्रमण कर शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था में नियुक्त पुलिसकर्मियों को चेक किया। ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को मुस्तैद व सजग रहकर ड्यूटी करने हेतु मार्गदर्शन किया एवं नमाज को सकुशल सम्पन्न कराया जा रहा है।इस दौरान LIU इंस्पेक्टर भी साथ में मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor