कौशाम्बी
घटनाओं पर कंट्रोल नही कर पाए कोखराज इंस्पेक्टर को फिर भेजा गया डायल 112,संदीप तिवारी बने कोखराज प्रभारी,
कोखराज थाना क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओ पर नकेल नही कस पाने और पत्रकारों का फोन नही उठाने वाले कोखराज थाना प्रभारी इंसपेक्टर ज्ञान सिंह को एसपी राधेश्याम विश्वकर्मा ने डायल 112 में फिर से वापस भेज दिया।इंसपेक्टर प्रदील रॉय के गैर जनपद ट्रांसफर होने के बाद एसपी ने इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह को डायल 112 से कोखराज की कमान सौंपी थी।लेकिन इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह पत्रकारों के साथ साथ आम लोगो का फोन भी नही उठाते थे।जिसपर एसपी ने फटकार भी लगाई थी।वही कोखराज थाना क्षेत्र में लगातार घटनाए हो रही थी जिसपर इंस्पेक्टर कंट्रोल नही कर पा रहे थे ।बिसारा गांव में हत्या और भरवारी के पास लूट की घटनाओं के चलते एसपी राधेश्याम विश्वकर्मा ने इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह को फिर से दायर 112 भेज दिया और पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर संदीप तिवारी को कोखराज थाना की कमान सौंपी है।









