डीएम ने स्वतन्त्रता सेनानी स्व0 लाखन सिंह की स्मृति में विकसित किए जा रहें शौर्य वन का किया भ्रमण

कौशाम्बी:डीएम ने स्वतन्त्रता सेनानी स्व0 लाखन सिंह की स्मृति में विकसित किए जा रहें शौर्य वन का किया भ्रमण,

यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ. अमित पाल ने शुक्रवार को ग्राम एदिलपुर में स्वतन्त्रता सेनानी स्व0 लाखन सिंह की स्मृति में विकसित किए जा रहें शौर्य वन का भ्रमण किया।

डीएम ने भ्रमण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी से शौर्य वन में लगाये गए पौधों एवं उनके संरक्षण के विषय में जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि शौर्य वन को व्यवस्थित तरीके से विकसित किया जाय। इस अवसर पर सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor