कौशाम्बी: माघ मेला–2026 के मद्देनजर डीएम,एसपी ने यातायात व्यवस्था का किया निरीक्षण,दिए आवश्यक निर्देश,
यूपी के प्रयागराज में चल रहे माघ मेला–2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के मद्देनजर एसपी राजेश कुमार एवं डीएम डॉ अमित पाल ने कोखराज थाना क्षेत्रांतर्गत कोखराज बाईपास एवं सकाड़ा तिराहा पर यातायात व्यवस्था में लगे पुलिस बल का निरीक्षण किया तथा पुलिस सहायता केंद्र का भी निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
उन्होंने निरीक्षण के दौरान ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने, यातायात को सुचारू रूप से संचालित करने, किसी भी प्रकार की जाम की स्थिति न बनने देने तथा मेला अवधि में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं/यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इस सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ,साथ ही यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
इस दौरान एएसपी राजेश कुमार सिंह व सीओ सिराथू सहित संबंधित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।








