कौशाम्बी,
यातायात माह नवंबर-2021 का हुआ शुभारंभ,रैली निकालकर एवं पम्पलेट बांटकर लोगो को किया गया जागरूक,
मंझनपुर चौराहे पर विधायक सिराथू शीतला प्रसाद पटेल, डीएम सुजीत कुमार, एसपी राधेश्याम विश्वकर्मा ने फीता काटकर यातायात माह नवंबर 2021 का शुभारंभ किया । मुख्य अतिथि शीतला प्रसाद पटेल जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक , एआरटीओ , क्षेत्राधिकारी यातायात, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों तथा जनपद के संभ्रांत व्यक्तियों द्वारा यातायात माह मनाए जाने के उद्देश्य एवं सड़क सुरक्षा तथा यातायात के नियमों के पालन हेतु अपने अभिभाषण के माध्यम से आम जनमानस को जागरूक किया गया तथा पम्पलेट वितरण किया गया। दुर्गा देवी स्कूल के स्काउट के बच्चों द्वारा एवं अखंड हिंद फौज के कैडेट्स के द्वारा पुलिस बल के साथ संयुक्त रुप से एक जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।









