डीएम ने EVM एवं VVPAT वेयर हाउस का किया मासिक निरीक्षण

कौशाम्बी: डीएम ने EVM एवं VVPAT वेयर हाउस का किया मासिक निरीक्षण,

यूपी के कौशाम्बी जिला मुख्यालय मंझनपुर में कलेक्ट्रेट स्थित EVM एवं VVPAT वेयर हाउस का भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार डीएम डॉ.अमित पाल ने मासिक निरीक्षण किया।

डीएम ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने CCTV कक्ष का निरीक्षण एवं लॉगबुक का अवलोकन किया।

इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व शालिनी प्रभाकर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor