डीएम ने राम वन गमन मार्ग व प्रयागराज एयरपोर्ट-कौशाम्बी मार्ग के निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूर्ण कराने के दिए निर्देश

कौशाम्बी: डीएम ने राम वन गमन मार्ग व प्रयागराज एयरपोर्ट-कौशाम्बी मार्ग के निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूर्ण कराने के दिए निर्देश,

यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ. अमित पाल ने कार्यालय कक्ष में निर्माणाधीन राम वन गमन मार्ग व प्रयागराज एयरपोर्ट-कौशाम्बी एवं एन.एच.ए.आई. व पी.एम.जी.एस.वाई. के कार्यो की प्रगति की समीक्षा की।

डीएम ने अधिशासी अभियंता, लो.नि.वि. निर्माण खण्ड दयाशंकर से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि एसडीएम से समन्वय कर भूमि से सम्बन्धित समस्याओं को निस्तारित कराते हुए निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूर्ण कराया जाय।

डीएम ने राम वन गमन मार्ग के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता राम वन गमन मार्ग से कहा कि सम्बन्धित एसडीएम एवं अतिरिक्त मजिस्ट्रेट से समन्वय कर भूमि से सम्बन्धित समस्याओं को निस्तारित कराते हुए निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूर्ण कराया जाय। उन्होंने पी.एम.जी.एस.वाई. की समीक्षा के दौरान सहायक अभियंता को महगांव से बलीपुर टाटा सड़क मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

बैठक में एडीएम शालिनी प्रभाकर व एडीएम ओम प्रकाश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor