कौशाम्बी: डीएम ने की सोशल सेक्टर की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश,
यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ. अमित पाल ने कार्यालय कक्ष में सोशल सेक्टर विभागों की योजनाओं/कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा बैठक की।
डीएम ने वृद्धावस्था पेंशन की समीक्षा के दौरान कहा कि लाभार्थियों का परिवार रजिस्टर के साथ मिलान करा लिया जाय। उन्होंने राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में कराए जा रहें निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान सीडीओ से कहा कि इन निर्माण कार्यों के अतिरिक्त अगर कोई और कार्य कराया जाना है तो इसकी जॉच कराकर आख्या उपलब्ध कराई जाय।
उन्होंने सभी राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में सभी आवश्यक व्यवस्थायें/कार्यवाही सुनिश्चित बनाये रखने के निर्देश दिए। उन्होंने ओ-लेवल एवं ट्रिपल-सी कोर्स की समीक्षा के दौरान जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। बैठक में छात्रवृत्ति की समीक्षा के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा बताया गया कि डाटा को फारवर्ड कर दिया गया है।
बैठक में सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी एवं सीएमओ डॉ. संजय कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।








