डीएम ने तहसील चायल का किया निरीक्षण,अव्यवस्थाओं पर भड़के,दिए आवश्यक निर्देश 

कौशाम्बी: डीएम ने तहसील चायल का किया निरीक्षण,अव्यवस्थाओं पर भड़के,दिए आवश्यक निर्देश,

यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ. अमित पाल ने तहसील चायल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

डीएम ने निरीक्षण के दौरान एसडीएम अरूण कुमाऱ को तहसील में फरियादियों के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था एवं समुचित पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील में साफ-सफाई की स्थिति ठीक न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए तहसीलदार को साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित बनाए रखने के निर्देश दिए।

डीएम ने एसडीएम न्यायालय के निरीक्षण के दौरान व्यवस्थित तरीके से अभिलेखों का रख-रखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने राजस्व मामलों के निस्तारण में भी प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार न्यायालय के निरीक्षण के दौरान पत्रावलियों में प्रविष्टियां अपूर्ण पाए जाने पर पेशकार को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने नायब तहसीलदार न्यायालय के निरीक्षण के दौरान राजस्व मामलों के निस्तारण में प्रगति लाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अभिलेखागार के निरीक्षण के दौरान कहा कि व्यवस्थित तरीके से अभिलेखों का रख-रखाव किया जाय एवं सी.सी.टी.वी. की क्रियाशीलता सुनिश्चित बनाए रखी जाय।

डीएम ने लेखपाल,अमीन आदि के सर्विस बुक के अवलोकन के दौरान सर्विस बुक अपडेट न पाए जाने पर तहसीलदार से कहा कि सर्विस बुक अपडेट रखी जाय। उन्होंने अमीन से 10 लाख से अधिक बकायेदारों व उनसे राजस्व वसूली की प्रगति की जानकारी प्राप्त करने पर अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए तहसीलदार को प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आई.जी.आर.एस. रजिस्टर/जनशिकायत रजिस्टर के अवलोकन के दौरान कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध किया जाय।

निरीक्षण के दौरान एडीएम (न्यायिक) ओम प्रकाश सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor