कौशाम्बी: रमजान और होली त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने RAF के साथ किया पैदल मार्च,
यूपी के कौशाम्बी जिले में आगामी पर्व होली व रमजान त्यौहार के मद्देनजर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के साथ मंझनपुर थाना क्षेत्र एवं कस्बा मंझनपुर में एरिया डोमिनेशन/फ्लैग मार्च किया।
इस दौरान पुलिस बल ने प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं संवेदनशील स्थलों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित कर त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।
पुलिस ने आमजन से अनुरोध किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक/आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें।
जनपद पुलिस द्वारा त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर गश्त एवं एरिया डोमिनेशन की कार्यवाही जारी रहेगी।








