डीएम ने की संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान की बैठक

कौशाम्बी: डीएम ने की संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान की बैठक,

यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ. अमित पाल ने उदयन सभागार में विशेष संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 01 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2026 तक संचारी रोग नियन्त्रण अभियान एवं 10 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2026 तक दस्तक अभियान संचालित किया जाएगा। इस अभियान के अन्तर्गत वैक्टर जनित रोगों, संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार पर प्रभावी नियन्त्रण तथा इनका त्वरित एवं सही उपचार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओ में से है।

डीएम ने सीएमओ से कहा कि संचारी रोग नियन्त्रण अभियान को सफलातपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कार्यवाही समय पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि शासनादेशानुसार कार्ययोजना बनाकर अपने विभाग से सम्बन्धित सभी कार्यवाही/गतिविधिया समयबद्ध कराया जाय।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor