कौशाम्बी: सीडीओ ने अभियान चलाकर नालियों व नालों की साफ-सफाई, फॉगिंग एवं एंटीलार्वा का छिड़काव कराने के दिए निर्देश,
यूपी के कौशाम्बी सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी ने एन.आई.सी. सभागार में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत अब तक की कार्यवाहियों एवं गतिविधियों की समीक्षा की।
बैठक में सीएमओ डॉ संजय कुमार ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार 01 अप्रैल,2026 से 30 अप्रैल,2026 तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 10 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल,2026 तक दस्तक अभियान संचालित किया जाएगा। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारियों से कहा कि तहसील व ब्लॉक स्तर पर संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर सभी कार्यों को सफलतापूर्वक संपादित कराई जा
सीएमओ ने प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर एसडीएम एवं खण्ड विकास अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए शासनादेशानुसार सभी कार्यवाहियों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि माइक्रोप्लान के अनुसार विभागीय कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए तथा उनकी नियमित मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित की जाए।
सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को अभियान चलाकर नालियों एवं नालों की साफ-सफाई कराने, फॉगिंग एवं एंटीलार्वा का छिड़काव कराने तथा कहीं भी जल-जमाव न होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
बैठक में सीएमओ डॉ. संजय कुमार, सी.एम.एस. डॉ. सुनील शुक्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।








