कौशाम्बी में 165 पेयजल परियोजनाओं का कार्य पूर्ण,63 पेयजल परियोजनाओं पर पेयजल आपूर्ति करते हुए संचालन एवं रख-रखाव जारी

कौशाम्बी: कौशाम्बी में 165 पेयजल परियोजनाओं का कार्य पूर्ण,63 पेयजल परियोजनाओं पर पेयजल आपूर्ति करते हुए संचालन एवं रख-रखाव जारी,

यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ. अमित पाल ने कार्यालय कक्ष में जल निगम, सिंचाई एवं नलकूप विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में अधिशासी अभियंता जल निगम ने बताया कि जल-जीवन मिशन के अन्तर्गत 275 पेयजल परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है। 165 पेयजल परियोजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है, जिसमें 63 पेयजल परियोजनाओं पर पेयजल आपूर्ति करते हुए संचालन एवं रख-रखाव किया जा रहा है तथा 102 परियोजनाएं टेस्टिंग एवं ट्रायल रन का कार्य किया जा रहा है। 110 परियोजना का कार्य प्रगति पर है, जिसे मार्च 2027 तक पूर्ण करा दिया जाएगा।

डीएम ने ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य, पाइपलाइन बिछाने का कार्य, गृह संयोजन एवं पाइपलाइन बिछाने के दौरान तोड़ी गई सड़क के मरम्मत कार्य में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए फर्म जे.एम.सी. एवं बाबा जी.ए. इन्फ्रा. को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान तोड़ी गई सड़क के मरम्मत का कार्य प्राथमिकता पर कराते हुए शीघ्र पूर्ण कराई जाय।

डीएम ने नलकूप विभाग की समीक्षा के दौरान सहायक अभियंता नलकूप से कहा कि सभी नलकूपों की क्रियाशीलता सुनिश्चित बनाए रखी जाए। उन्होंने अधिशासी अभियंता सिंचाई से कहा कि खरीफ में किसानों को सिंचाई के लिए किसी प्रकार की समस्या न होने पाए, इसके लिए सभी आवश्यक कार्यवाही समय से सुनिश्चित करा लिया जाय।

बैठक में अधिशासी अभियंता सिंचाई ने कहा कि सर्वे कराकर क्षतिग्रस्त नहरों आदि का मरम्मतीकरण कार्य कराया जाएगा। बैठक में सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor