नवागत एसपी ने करारी थाना का किया निरीक्षण,मिशन शक्ति केन्द्र का विशेष रूप से अवलोकन कर दिए आवश्यक निर्देश

कौशाम्बी: नवागत एसपी ने करारी थाना का किया निरीक्षण,मिशन शक्ति केन्द्र का विशेष रूप से अवलोकन कर दिए आवश्यक निर्देश,

यूपी के कौशाम्बी जिले के नवागत एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने गुरुवार को थाना करारी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर स्थित मिशन शक्ति केन्द्र का विशेष रूप से अवलोकन किया तथा वहां संचालित अभिलेखों/रजिस्टरों (फीडबैक रजिस्टर आदि) की गहनता से समीक्षा की।

एसपी ने संबंधित पुलिस कर्मियों को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से जुड़े प्रकरणों में संवेदनशीलता, तत्परता एवं गुणवत्ता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सीसीटीएनएस कक्ष एवं साइबर हेल्पडेस्क का भी निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, अद्यतन प्रविष्टियों तथा तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने निरीक्षण के क्रम में थाना कार्यालय के विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए उनके समुचित रखरखाव एवं नियमित अद्यतन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही थाना परिसर की साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मियों को स्वच्छता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor