कौशाम्बी: IGRS शिकायत के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही पर लेखपाल निलंबित,कानूनगो को प्रतिकूल प्रविष्टि,
यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ. अमित पाल के निर्देशानुसार एसडीएम सिराथू योगेश कुमार गौड़ ने ग्राम कोडर के लेखपाल मानसिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।लेखपाल मानसिंह द्वारा शासन की मंशा के अनुरूप आई.जी.आर.एस. के अंतर्गत प्राप्त शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं किया गया। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए उनके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही कानूनगो लव प्रसाद द्विवेदी को प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी गई है।
डीएम ने स्पष्ट किया है कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।








