डीएम ने की जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक,अपेक्षित नामांकन नहीं पाए जाने पर चार ABSA के वेतन रोकने के दिए निर्देश 

कौशाम्बी: डीएम ने की जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक,अपेक्षित नामांकन नहीं पाए जाने पर चार ABSA के वेतन रोकने के दिए निर्देश,

यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ. अमित पाल ने उदयन सभागार में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की।स्कूल चलो अभियान के तहत अपेक्षित नामांकन नहीं पाए जाने पर चार ABSA के वेतन रोकने के दिए

बैठक में डीएम ने जर्जर परिषदीय विद्यालयों के मूल्यांकन/ध्वस्तीकरण/नीलामी की स्थिति की समीक्षा के दौरान जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी एवं सभी खण्ड शिक्षाधिकारियों से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि सभी विद्यालयों में निपुण तालिका अपडेट रहें। शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाय। उन्होंने सफाई कर्मियों से प्रतिदिन विद्यालयों की साफ-सफाई के कार्य में लापरवाही पाए जाने पर जिला पंचायतराज अधिकारी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अधिकारियों से कहा कि आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत विद्यालयों में कराए जाने वाले कार्यों को कार्ययोजना में शामिल कर शीघ्र शुरू करा लिया जाय।

डीएम ने स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत अपेक्षित संख्या में बच्चों का नामांकन न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए खण्ड शिक्षाधिकारी मूरतगंज, सरसवां, कड़ा, चायल व कौशाम्बी का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि स्कूल चलो अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन करते हुए अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन विद्यालयों में कराया जाय, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहने पाए।

उन्होंने सीडीओ को स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत बच्चों के नामांकन कार्य का प्रतिदिन समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी एवं सभी खण्ड शिक्षाधिकारियों से कहा कि स्टूडेण्ट डिजिटल रजिस्टर में प्रगति लाई जाय। ब्लॉक स्तरीय टॉस्कफोर्स की बैठक अनिवार्य रूप से किया जाय तथा विद्यालयों का निरीक्षण कर समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित बनाए रखी जाय।

बैठक में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने बताया कि विगत कई दिनों से अनुपस्थित चल रहें 05 सहायक अध्यापकों की सेवा समाप्त कर दी गई है तथा 18 शिक्षामित्रों एवं 03 अनुदेशकों की सेवा समाप्त करने की कार्यवाही प्रचलित है।

बैठक में सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor