कौशाम्बी: एडीएम ने गेहूं की क्रॉप कटिंग कार्यों का किया निरीक्षण,
यूपी के कौशाम्बी एडीएम (वि./रा.) शालिनी प्रभाकर ने गुरुवार को तहसील सिरथू के ग्राम भड़ेसर में गेहूं की क्रॉप कटिंग कार्यों का निरीक्षण किया।एडीएम ने गेहूं की क्रॉप कटिंग कराकर उत्पादकता का आकलन कर सीसीई एग्री ऐप पर अपलोड कराया।
कृषक नत्थूलाल के खेत में 43.33 वर्ग मीटर क्षेत्र पर क्रॉप कटिंग कराया गया, जिसमे तौल कराने पर उत्पादन 15.660 किलोग्राम पाया गया। जिससे 36.175 कुन्तल/ हेक्टेयर उत्पादन पाया गया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानो को फसल क्षतिपूर्ति का भुगतान करने के लिए क्रॉप कटिंग आंकड़ों का अत्यधिक महत्व होता है।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार अपर्णा श्रीवास्तव एवं अपर सांख्यिकीय अधिकारी रवि कांत मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।








