कौशाम्बी,
डीएम एसपी ने सराय अकिल थाना में सुनी ग्रामीणों की जनसमस्यायें,राजस्व एंव पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निस्तारित करने के दिये निर्देश,
डीएम सुजीत कुमार एवं एसपी राधेश्याम विश्वकर्मा ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना सराय अकिल में ग्रामीणो की जनसमस्याओं को सुना।थाना सराय अकिल में कुल 08 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसके निस्तारण हेतु राजस्व एंव पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर टीम को मौके पर जाकर शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारित करने के निर्देश दिये।

समाधान दिवस में प्रार्थी निर्मला देवी, निवासी-रूसहाई, चायल ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि एक व्यक्ति उन्हें स्वयं की भूमि पर मकान नहीं बनाने दे रहा है, जिस पर डीएम ने तहसीलदार चायल को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार प्रार्थी राम नरेश ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि उन्हें कुछ व्यक्तियों द्वारा मेड़ नहीं बाधने दिया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार चायल का आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।








