डीएम ने धान खरीद केन्द्र मण्डी समिति, भरवारी एवं पी0सी0एफ0 केन्द्र, भरवारी का किया आकस्मिक निरीक्षण

कौशाम्बी,

डीएम ने धान खरीद केन्द्र मण्डी समिति, भरवारी एवं पी0सी0एफ0 केन्द्र, भरवारी का किया आकस्मिक निरीक्षण

कौशाम्बी डीएम सुजीत कुमार ने शुक्रवार को धान खरीद केन्द्र मण्डी समिति, भरवारी एवं पी0सी0एफ0 केन्द्र, भरवारी का आकस्मिक निरीक्षण किया।

डीएम ने निरीक्षण के दौरान किसान से वार्ता कर टोकन एवं किसी भी प्रकार की समस्या तो नहीं है, आदि की जानकारी प्राप्त किया। उन्हांने जिला विपणन अधिकारी एवं विपणन निरीक्षक से एक दिन में कितने किसानों से धान क्रय होता है, बोरे की उपलब्धता किसानों को भुगतान की स्थिति तथा अब तक कितना खरीद किया गया आदि की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अपने सामने कुछ धान की बोरों का तौल कराया जो सही पाया गया।


डीएम ने क्रय केन्द्र पर धान विक्रय कर चुके किसान  राजेन्द्र प्रसाद, महमूद अहमद,  शिखर प्रताप सिंह,  गजराज,  आदर्श सिंह,  राम मिलन एवं गजाधर प्रसाद सिंह के मोबाइल नम्बर पर वार्ता करवाकर कितना धान विक्रय किया गया एवं भुगतान की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। किसानों द्वारा बताया गया कि भुगतान समय पर हो गया है एवं जितना धान विक्रय बताया गया, उसका अंकन भी रजिस्टर में सही पाया गया। उन्हांने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित किया जाय कि धान खरीद के सम्बन्ध में किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाये तथा लक्ष्य के सापेक्ष धान की खरीद सुनिश्चित किया जाय।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor