नोडल अधिकारी ने धान खरीद केन्द्र नवीन मंण्डी, ओसा का किया निरीक्षण,किसानों की समस्याओं को निस्तारित करने के निर्देश

कौशाम्बी,

नोडल अधिकारी ने धान खरीद केन्द्र नवीन मंण्डी, ओसा का किया निरीक्षण,किसानों की समस्याओं को निस्तारित करने के निर्देश,

यूपी के प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा एवं कौशाम्बी जनपद के नोडल अधिकारी सुभाष चन्द्र शर्मा ने धान खरीद केन्द्र नवीन मण्डी, ओसा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रजिस्टर की जांच की तथा अब तक हुई धान खरीद आदि की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित किसानों ने नोडल अधिकारी को जानकारी दी कि एक माह पूर्व टोकन लिया गया था, अभी तक तौल नहीं हुई है,किसानों ने अपनी समस्यायें बताय, जिस पर नोडल अधिकारी ने नाराजगी प्रकट करते हुए डिप्टी आर0एम0ओ0 को तत्काल समस्याओं को निस्तारित करने के निर्देश दिये।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor