कौशाम्बी,
डीएम ने जवाहर नवोदय विद्यालय टेंवा का किया निरीक्षण,गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के दिए निर्देश
कौशाम्बी डीएम सुजीत कुमार ने जवाहर नवोदय विद्यालय, टेंवा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य से स्टॉफ की संख्या एवं छात्रों की संख्या आदि की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं नियमित मेन्टीनेन्स कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कम्प्यूटर कक्ष के निरीक्षण के दौरान छात्र एवं छात्राओं को कम्प्यूटर से सम्बन्धित प्रशिक्षण/जानकारी देने के भी निर्देश दिये। उन्होंने छात्र एवं छात्राओं से वार्ता की तथा अध्यापकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के निर्देश दिये।









